Wednesday, July 16, 2025
Homeछत्तीसगढ़BJP बोली- कांग्रेस ने जो पिछले चुनावों में 36 वादे किए, एक...

BJP बोली- कांग्रेस ने जो पिछले चुनावों में 36 वादे किए, एक भी पूरा नहीं किया।

भाजपा अब कांग्रेस विधायकों को पूरी तरह से घेरने में  लगी  है। विधायकों की खराब परफॉर्मेंस का हवाला देते हुए शनिवार को भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की मार्कशीट आ चुकी है। इसमें उनको जीरो मिला है, उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज किया कि किसी भी मंच पर आकर बहस कर लें। सच यही है कि कांग्रेस ने जो पिछले चुनावों में 36 वादे किए, एक भी पूरा नहीं किया।

मीडिया से चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा- कांग्रेसी विधायकों को जीरो नंबर मिले हैं और यह हम नहीं, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कह रहे हैं। विधायकों के परफॉर्मेंस के बारे में मीडिया में पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पूरे प्रदेश ने पढ़ा और सुना है।

प्रदेश की जनता को घाटा हुआ

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के फेल्योर का बड़ा घाटा प्रदेश की जनता को हुआ है, यह बड़ा मसला है। यह स्थिति वांछनीय नहीं है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मीडिया विभाग के प्रमुख अमित चिमनानी ने कहा कि जनता ने महसूस किया है कि कांग्रेस प्रदेश को संभालने के काबिल नहीं है। शर्मा ने आगे कहा कि जितनी बड़ी सरकार होती है, उतनी ही बड़ी एंटी इनकंबेंसी होती है और एंटी इनकंबेंसी तब और बढ़ जाती है, जब अकर्मण्य विधायक होते हैं।

शर्मा ने सिंहदेव के बयान का हवाला देकर कहा- हाल ही में अनिच्छापूर्वक उपमुख्यमंत्री बने टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों का परफॉर्मेंस बेहद कमजोर रहा है। यह बात केवल उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने ही नहीं कही, बल्कि स्वयं मुख्यमंत्री बघेल ने भी अपने एक बयान में कहा था कि विधायकों को बदला जाएगा, उनकी रिपोर्ट ठीक नहीं आ रही है। प्रदेश प्रभारी रहते हुए पीएल पुनिया ने भी यह बात कही थी कि विधायकों का प्रदर्शन ठीक नहीं है।

कांग्रेस के जिन नेताओं और बड़े पदाधिकारियों ने अपने विधायकों के परफॉर्मेंस को देखा, उस आधार पर यह निर्णय आता है कि कांग्रेस के विधायक फेल हो चुके हैं और इनकी मार्कशीट में शून्य अंक नजर आ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए 36 में से एक वादा भी प्रदेश की सरकार ने पूरा नहीं किया। इस मुद्दे पर कांग्रेस के किसी भी नेता, मंत्री, पदाधिकारी के साथ कभी भी और कहीं भी बहस करने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments