Sunday, July 13, 2025
Homeछत्तीसगढ़BJP विधायक खुशवंत की गाड़ी पर पथराव..हाथ में लगी चोट, गाडी का...

BJP विधायक खुशवंत की गाड़ी पर पथराव..हाथ में लगी चोट, गाडी का टूटा शीशा, बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़ के ​​​​​​आरंग से बीजेपी विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला हुआ है..। उनकी कार में असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है, जिससे कार का शीशा टूट गया है। हालांकि विधायक बाल-बाल बच गए।।

बेमेतरा जिले में आरंग से बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला हुआ है।

जानकारी के अनुसार, विधायक खुशवंत साहेब बेमेतरा के नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो गए थे, जहां से शाम 7 बजे के आसपास रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। इसी दौरान चारभांठा ढोलिया और भोइनाभांठा के बीच बाईपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाजी की गई।

खुशवंत साहेब ने बताया कि सतनामी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सामाजिक बैठक के बाद रायपुर के लिए लौट रहा था। इसी वक्त कांच पर पत्थर आकर लगा। कांच के चूरे इधर-उधर बिखर गए। हाथ में भी चोट लगी है। खून निकल गया। हमला है या कुछ और पुलिस जांच के बाद पता चलेगा। हालांकि बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि, गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण पत्थर सीधा कांच तोड़ते हुए अंदर नहीं आ सका, नहीं तो हादसा गंभीर हो सकता था। पत्थर खुशवंत साहेब को लग सकती थी। उनके स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

न जनता सुरक्षित है, न नेता-मंत्री

वहीं पथराव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब के काफिले पर हमला हुआ है। उनकी कुशलक्षेम की कामना करता हूं। आखिर इस प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को ना जाने किसकी नजर लग गई।

उन्होंने आगे लिखा कि न जनता सुरक्षित है, न नेता-मंत्री। एक जिम्मेदार व्यक्ति अडानी की सेवा में व्यस्त है, दूसरा चंदा इकट्ठा करने में।

खुशवंत साहब धार्मिक नेता बाल दास के बेटे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान ही वे भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराया था। खुशवंत साहब के पिता सतनामी समाज के धार्मिक गुरू हैं।

वर्तमान में खुशवंत आरंग विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। 2024 में खुशवंत साहब को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके जरिए सरकार उनके समाज में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments