Thursday, July 31, 2025
Homeछत्तीसगढ़CG.Raipur:मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक आज. बैठक के बाद CM...

CG.Raipur:मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक आज. बैठक के बाद CM होंगे दिल्ली रवाना.मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा..

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 30 जुलाई को दिल्ली दौरे पर रवाना हो रहे हैं, वे रात को दिल्ली में ही रहेगे  सीएम साय के इस दौरे को भाजपा संगठन और सरकार दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात तय है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में लंबित कैबिनेट विस्तार और भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री  कल 1 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ डिनर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां संगठन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।साय सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी। साय कैबिनेट का जब गठन हुआ तो मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री थे। जबकि प्रदेश में 13 मंत्रियों को कैबिनेट में रखा जाता रहा है। तो पहले से ही एक खाली था।

लोकसभा चुनाव के समय बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दिया, तो 11 मंत्री बचे। कुल मिलाकर 2 मंत्रियों की जगह साय कैबिनेट में इस वक्त खाली है। भाजपा विधायकों के भीतर भी इस मुद्दे पर नाराजगी की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं।

दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सिर्फ कैबिनेट विस्तार ही नहीं, बल्कि संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भी मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि संभावित मंत्रियों के नामों के साथ ही संसदीय सचिवों की सूची भी जारी की जा सकती है।

दिल्ली जाने के पहले आज 11 बजे मंत्रालय में छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को सुबह 11 बजे तक मंत्रालय पहुंचने कहा गया है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की  अध्यक्षता में होने वाली इया मीटिग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर भी लगेगी. इस बैठक में मंत्रियों के बीच प्रदेश में खाद की उपलब्धता जैसे कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी।राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े फैसले कर सकती है। रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त से 6 फरवरी तक मनाया जाएगा।

बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायदोपहर ढाई बजे दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना होगे.सीएम साय के इस दौरे को भाजपा संगठन और सरकार दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात तय है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में लंबित कैबिनेट विस्तार और भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments