Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में प्लांट से लगे खेत में 3 खोपड़ी-हड्डियां मिली:27 सितंबर से...

छत्तीसगढ़ में प्लांट से लगे खेत में 3 खोपड़ी-हड्डियां मिली:27 सितंबर से लापता मां-बेटी और बेटे के रूप में हुई शिनाख्त; एक संदिग्ध हिरासत में

बलरामपुर- बलरामपुर जिले में बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नर कंकाल मिले हैं। इसमें 3 खोपड़ी और बॉडी के अन्य पार्ट्स हैं। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एरिया को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मामला सिटी कोतवाली ​​थाना क्षेत्र के दहेजवार का है।

जानकारी के मुताबिक, दहेजवार गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेत में धान कटाई के लिए बंद पड़े ब्रिक्स प्लांट के परिसर के पास गए थे। ग्रामीणों ने देखा तो कई जगहों पर हड्डियों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। तीनों कंकाल मां-बेटी और बेटे के हैं। तीनों कुछ दिन पहले लापता हुए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि खोपड़ी और अन्य हड्डियों को देखकर वह दहशत में आ गए थे। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने घटना स्थल में ले जाकर कंकालों को दिखाया। पुलिस ने कंकालों को बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट के संचालक द्वारिका गुप्ता है। लंबे समय से ब्रिक्स प्लांट बंद है। हालांकि ग्रामीण शवों को खेतों में गाड़ते हैं। आशंका यह भी है कि कुत्तों ने खोपड़ियों को निकाल लिया है, लेकिन आसपास में कोई कब्रगाह भी नहीं है।

कुसमी के वार्ड क्रमांक एक निवासी सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36 साल) गायब थी। वह बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17 साल) और बेटा मिंटू ठाकुर (8 साल) के साथ 27 सितंबर को बाजार जाने के लिए निकली थी, इसके बाद से तीनों वापस नहीं लौटे।

तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमी थाने में भी दर्ज थी। तीनों शवों की पहचान कपड़ों एवं पायल से की गई है। घटनास्थल पर ही महिला, बेटी एवं बेटे के कपड़े एवं महिला की पायल मिली है। मामले में एक संदिग्ध मुस्तफा अंसारी को झारखंड से हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments