Monday, July 7, 2025
Homeशिक्षाछत्तीसगढ़ में कांग्रेस का आना तय:कांग्रेस बोली- चुनाव के चाणक्य अमित शाह...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का आना तय:कांग्रेस बोली- चुनाव के चाणक्य अमित शाह आ जाए या मनसुख मंडविया, जनता हमारे साथ

छत्तीसगढ़ में  सभी राजनितिक पार्टियां 3 दिसंबर यानि की काउंटिंग के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मतगणना को लेकर बीजेपी कांग्रेस इन दिनों आमने-सामने नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मतगणना को लेकर भाजपा की रणनीति पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा मुगालते पालकर बैठी हैं कि वो सरकार बनाने जा रही है।

ढाई के अंक तक मुश्किल से पहुँचेगी, कोई भी रणनीति बना ले सब धरी के धरी रह जाएगी। छत्तीसगढ़ में चाहे मनसुख मंडविया आ जाये, चाहे चाणक्य अमित शाह आ जाये, जितनी चाहे कोशिश कर लें लेकिन सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी।

कांग्रेस कमचारियों के साथ

नियमतिकरण की आस में अभी भी कर्मचारी बैठे हैं। लगातार ये मांग भी कर्मचारी करते नज़र आ रहे हैं। कर्मचारियों की मांग को लेकर सुशील आंनद शुक्ला बोले भाजपा के 15 साल की सरकार में कर्मचारियों का अन्याय, शोषण हुआ। हमारी सरकार के समय में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की। बहुत से कर्मचारियों को नियमित भी किया है। जो कर्मचारी बचे हैं उनके हित में संसाधनों और बजट कप देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा।

बीजेपी कर रही जनता को ठगने का प्रयास

भाजपा पर धान के मूल्य को लेकर कांग्रेस हमलावर रही हैं, इस पर बोले सुशील आनंद शुक्ला बोले केंद्र में भाजपा की सरकार है।छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव के समय जनता को ठगने के लिए धान का मूल्य 3100 किया

मध्यप्रदेश में धान की कीमत 1500 क्यों दे रहे? छत्तीसगढ़ में 3100 दे सकते हैं तो बाकी राज्यो में किसानों का क्या गुनाह है? छत्तीसगढ़ में ग़रीबो को 500 में सिलेंडर देने की बात कर रहे। ये देश के बाकी ग़रीबो के साथ अन्याय हैं, सभी ग़रीबो को मिलना चहिए।

ठगने के लिए ये सब घोषणा किये हैं। भाजपा का घोषणा एक बड़ा मुद्दा होगा। समर्थन मूल्य नही दिया, सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे। लोकसभा में उसे हम बड़ा मुद्दा बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments