Tuesday, July 8, 2025
Homeछत्तीसगढ़वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को हासिल होंगे बड़े लक्ष्य, पढ़ें...

वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को हासिल होंगे बड़े लक्ष्य, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 25 जनवरी 2024 का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा और आप बड़े सदस्यों की बात का पूरा सम्मान करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने पारिवारिक मामलों में पूरी सहजता दिखाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
वृष-आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मिथु-ज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने दे, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
कर्क-ज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको बड़ों से बातचीत करते समय वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें। यदि किसी कानूनी मामले में आपसे गलती हुई, तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छी नीतियों को अपना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको अपने आवश्यक कामों के लिए सूची बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, तभी आप उन्हें काफी हद तक पूरा कर पाएंगे।
कन्या-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी आज कुछ प्रियजनों से भेंट होगी।सरकारी कामों में आपको ढील देने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। संतान की संगति के ओर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वे किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने यदि पहले कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
तुला-आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सबका सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको विभिन्न मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से आप कोई धन संबंधित मदद को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरे उतरेंगे।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आप सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपके कुछ नए अवरोध होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने पिताजी से व्यवसाय संबंधित कामों को लेकर कुछ सलाह मशवरा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments