Friday, November 7, 2025
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस न्याय-यात्रा...गिरौदपुरी से बैज ने की शुरुआत

कांग्रेस न्याय-यात्रा…गिरौदपुरी से बैज ने की शुरुआत

बलौदाबाजार-राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रदेश काग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को  सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस दौरान PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि विद्रोह, स्वाभिमान बलिदान की भूमि सोनाखान,शहीद वीर नारायण को स्मरण कर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत हो गई है। यात्रा निकालने से पहले बैज शिवरीनारायण पहुंचे, जहां भगवान श्रीराम और मां शबरी के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। बैज ने कहा कि न्याय की लड़ाई और यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।  यात्रा के दौरान बैज बलौदाबाजार आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।

यात्रा का उद्देश्य राज्य के लोगों तक मौजूदा सरकार की विफलताओं को पहुंचाना है। यात्रा में विशेष तौर पर सतनामी समाज को साधने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस यात्रा के जरिए भाजपा सरकार पर हमला करेगी। कानून व्यवस्था और निर्दोषों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे को उठाएगी।

पहले इस यात्रा की शुरुआत रायपुर से होनी थी, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की सलाह पर रूट में बदलाव किया गया और अब इसे गुरु घासीदास बाबा की जन्मस्थली गिरौदपुरी से शुरू करने का निर्णय लिया गया।

यह निर्णय सतनामी समाज के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह यात्रा छह दिनों तक चलेगी और हर दिन 20-30 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। विभिन्न पड़ावों में कांग्रेस के नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे। 125 किमी लंबी पदयात्रा का समापन 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments