Wednesday, June 18, 2025
Homeछत्तीसगढ़क्लर्क प्रदीप उपाध्याय खुदकुशी मामले की जांच करेंगे रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे

क्लर्क प्रदीप उपाध्याय खुदकुशी मामले की जांच करेंगे रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे

ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधियों की  मुलाकात  के बाद मुख्यमंत्री श्री  साय ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री  ने  परिजन को अनुकंपा नियुक्ति की  कार्रवाई के दिए  निर्देश

रायपुर / राज्य  शासन  द्वारा रायपुर कलेक्टर कार्यालय  में पदस्थ लिपिक श्री प्रदीप उपाध्याय की खुदकुशी तथा सुसाइड नोट में तीन विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री  श्री  विष्णु  देव  साय से  ब्राम्हण समाज  के  प्रतिनिधिमंडल ने  मुलाकात  कर  खुदकुशी  मामले  की  जांच कराने  का  अनुरोध  किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के  बाद  सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जांच  के आदेश  जारी  कर दिए  गए हैं। रायपुर  संभाग के कमिश्नर  को जांच का  जिम्मा सौंपा  गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्राम्हण   समाज के प्रतिनिधि मंडल के  आग्रह पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए मृत लिपिक  के परिजन को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति जल्दी दिलाने का भी आश्वासन दिया  है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments