Sunday, July 13, 2025
Homeछत्तीसगढ़लुटेरी दुल्हनः सुहागरात की रात आभूषण और कैश लेकर हुई फरार.

लुटेरी दुल्हनः सुहागरात की रात आभूषण और कैश लेकर हुई फरार.

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अमझर गांव में एक परिवार लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया. सुहागरात के समय घर में रखे सोना-चांदी और नगदी लेकर दुल्हन फरार हो गई.पीड़ित परिवार ने  लुटेरी दुल्हन के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद और पूजा पटेल की दोस्ती FB के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दूल्हे ने बताया कि वह ओडिशा के पदमपुर में लड़की को देखने गया था, जहां उसे लड़की पसंद आ गई। इस दौरान शादी के लिए दुल्हन के परिजनों ने 2 लाख रुपए खर्च की मांग की, जिसके बाद दूल्हे के परिजनों ने उन्हें पैसे दिए। फिर दोनों ने 20 मई को महासमुंद के अर्जुंदा गांव में दुर्गा माता मंदिर में शादी की।

दूल्हे ने बताया कि सुहागरात के बीच वह सो रहा था। करीब 1 बजे उसकी नींद खुली, तो दुल्हन बिस्तर पर ही नहीं थी। दूल्हा घर में काफी देर तक खोजबीन करता रहा, लेकिन दुल्हन कहीं नहीं मिली। इसके बाद युवक ने दुल्हन के रिश्तेदारों से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका भी फोन बंद आया।

दूल्हे के परिजनों ने बताया कि 10 हजार रुपए कैश और सोने-चांदी के सभी जेवर लेकर भागी है। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

सारंगढ़ DSP अविनाश मिश्रा ने बताया कि केशव प्रसाद पटेल नाम के व्यक्ति से पूजा पटेल नाम की लड़की से शादी हुई है, जो ओडिशा के पदमपुर की रहने वाली है। कैश और जेवर लेकर भागने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments