छत्तीसगढ़

मोदी को तीसरी बार PM बनाने बुलेट यात्रा पर निकली,तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मांडा, बलौदाबाजार पहुंची,

तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मांडा बुलेट से 21 हजार किमी की यात्रा पर निकली है। 65 दिनों में 15 राज्यों की यात्रा करेंगी। बुधवार को राजलक्ष्मी रायपुर से बलौदाबाजार पहुंची, जहां पर रास्ते में भाजपा कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राजलक्ष्मी मांडा ने कहा कि भारत को विश्व पटल में देखना है, तो नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा। एक व्यक्ति है,जो भारत को ऊंचाई पर ले जा सकता है।वे अपनी यात्रा का समापन 18 अप्रैल को दिल्ली में करेंगी।

राजलक्ष्मी मांडा के साथ सेफ्फी लेते कार्यकर्ता।
राजलक्ष्मी मांडा के साथ सेफ्फी लेते कार्यकर्ता।

मदुरई से शुरू की थी यात्रा

देश वासियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने बुलेट यात्रा में निकली है। उन्होंने कहा कि मदुरई से जब यात्रा शुरू हुई, तो उन्हें उम्मीद थी कि उनके इस अभियान को सभी का साथ मिलेगा। आज पूरा देश उनके साथ है। इस बार मोदी सरकार 400 पार के साथ सत्ता में आएगी।

 भाजपा नेता नंद कुमार वर्मा नेतृत्व में पलारी बस स्टैंड में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देख साध्वी काफी खुश हुई। मोदी की सरकार बनाने के अभियान में सभी को जुटने को कहा। इसके बाद आगे सक्ती जिले के लिए निकल गई। उनके साथ गाड़ियों और कार्यकर्ताओं का काफिला भी चल रहा है, जो एक-एक कर जुड़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button