Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 3

मामूली विवाद को लेकर गांव के युवकों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला

खैरागढ़- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने उनके साथ इस हरकत को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी एक महिला ने थाना गातापार में शिकायत दर्ज कराई है कि 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में स्थित किराना दुकान में बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही मनोज वर्मा, पंकज वर्मा और राजू वर्मा नशे की हालत में उसके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। शिकायत के अनुसार तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान मनोज वर्मा ने महिला की गुप्तांग पर पैर से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। आरोप है कि मनोज वर्मा के हाथ में चाकू भी था, जिससे वार करने की भी कोशिश की गई। बीचबचाव के दौरान महिला के दाहिने हाथ में गहरी चोट लग गई। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने लकड़ी के डंडों से भी मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।

घटना के दौरान जब उसकी बड़ी बेटी बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और कमरे में घसीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज वर्मा, पंकज वर्मा और राजू वर्मा निवासी ग्राम सांकरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 333 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शहर के बीच बसी इस कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, शिकायत पर कार्रवाई नही हुई तोकालोनी वासियों ने खुद की छापेमारी,

धमतरी-छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में देह व्यापार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टिकरापारा वार्ड में जिला अस्पताल के पीछे पाश कॉलोनी में एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। मोहल्ले वालों ने तीन युवक और दो युवतियों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

धमतरी शहर के टिकरापारा वार्ड सिविल लाइन कॉलोनी में एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय लगातार अजनबी लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे वार्डवासियों को शक हुआ। वार्डवासियों का आरोप है कि इस मामले की जानकारी कई बार सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन महीनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुआ आखिरकार आज स्थानीय लोगों ने खुद ही मकान में दबिश देकर तीन युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद वार्डवासियों ने सभी को पकड़कर सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर दर्जनों की संख्या में लोग थाने भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुशील गिलहरे, खुमान साहू और लोचन देवांगन शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी सुशील गिलहरे ने मकान किराए पर लिया था और महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, आपत्तिजनक वस्तुएं, दवाइयां और फोन-पे ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट सहित कुल 14 हजार 827 रुपये जब्त की है।

गोदड़ीवाला धाम में झुलेलाल भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कल , मूर्ति का आज नगर भ्रमण बाबा गेलाराम साहेब का 96 वां जन्माेत्सव पर

तिल्दा नेवरा;तिल्दा के गोदड़ीवाला धाम में ब्रम्ह स्वरूप संत बाबा गेलाराम साहेब का 96 वा जन्म उत्सव तिल्दा के गोदड़ीवाला धाम में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्म दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भगवान झूलेलाल जी की विशेष पूजा कर किया गया। आज 8 मार्च को दोपहर 1 बजे पूज्य बहराणा साहब यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली जाएगी । दोपहर 2 बजे ज्योति कलश का विसर्जन बड़े तालाब में किया जाएगा। शाम 4 बजे गोदड़ी वाले धाम में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जाएगा। रात को धाम में भजन कीर्तन होगा। सोमवार प्रात 6 बजे महंत अम्मा मीरा देवी[ देवपुरी रायपुर] शह्जादा साईं लाल साहब जी चकरभाठा के सानिध्य में भगवान झूलेलाल की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

सुबह 9 बजे झंडा वंदन एवं धुनी साहब का शुभारंभ होगा ।सुबह11 बजे पंडित संतोष शर्मा के द्वारा भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति का विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 12 बजे महा आरती के पश्चात भोग साहब का समापन होगा। दोपहर 1 बजे आम भंडारा का आयोजन किया गया है ।

रात्रि 9 बजे संत बाबा गेलाराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा इस अवसर पर ग्वालियर से केशु भाई एंड पार्टी के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा । गोदडीवाला धाम के अध्यक्ष इंदर लेखवानी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में बाबा के अनुयायियों का मेला लगा हुआ है । सुबह से देर शाम तक भजन कीर्तन के कार्यक्रम चल रहे हैं। संरक्षक वासुदेव थावरानी ने बताया कि ब्रह्म स्वरूप बाबा गेलाराम जी का जन्मोत्सव धाम में प्रतिवर्ष विशेष धार्मिक आयोजन,के साथ  धूमधाम से मनाया  जाता है। इस मौके पर शहर के लोगों के साथभाटापारा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में बाबा जी के अनुयाई शामिल होते हैं। रमेश रीमनानी,मोतीलाल हिंदुजा अनिल बत्रा ने बताया कि बाहर से आए श्रद्धालुओ के लिए रहवास व भोजन की व्यवस्था की गई है।

रौद्र’ संवत्‍सर होगा हिंदू नववर्ष 2026 :राजा गुरु बृहस्पति और मंत्री ग्रहों के सेनापति मंगल होंगे.

तिल्दा नेवरा

हिंदू नववर्ष 2083 की शुरुआत हिंदू पंचांग के अनुसार,प्रतिवर्ष अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से  होगी। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इसे हिंदू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है। इसी दिन से पूरे साल का फल और उसके प्रभाव का आकलन भी किया जाता है.पंचांग के अनुसार इस साल का राजा और मंत्री कौन होगा और यह वर्ष देश-दुनिया के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

हिंदू विक्रम संवत 2083 साल 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी. इस दिन गुरुवार पड़ रहा है, इसलिए इस वर्ष के राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे. ज्योतिष के नियम के अनुसार जिस वार से साल शुरू होता है, उसी वार का स्वामी ग्रह पूरे वर्ष का राजा माना जाता है. वहीं इस साल के मंत्री मंगल ग्रह होंगे.इसलिए इस संवत का नाम ‘रौद्र’ रखा गया है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, रौद्र नाम का यह संवत थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. दुनिया भर में राजनीतिक तनाव बढ़ने के संकेत हैं और देशों के बीच मतभेदभी देखने को मिल सकते हैं। कुछ स्थानों पर युद्ध जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके अलावा इस साल आगजनी, दुर्घटनाओं और प्राकृतिक समस्याओं भी देखने को मिल सकते हैं. कुछ स्थानों पर युद्ध जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके अलावा इस साल आगजनी, दुर्घटनाओं और प्राकृतिक समस्याओंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं।बारिश कम होने की वजह से फसलों पर असर पड़ सकता है, जिससे महंगाई भी बढ़ने की संभावना है. कई देशों में जनता सरकार के खिलाफ आवाजउठा सकती है. कुल मिलाकर यह साल कुछ उतार-चढ़ाव और चुनौतियां लेकर आ सकता है।

जज्योतिषाचार्य पंडित संतोष शर्मा बताया की विक्रम संवत 2083 को ‘रौद्र’ नाम दिया है। ऐसे हर नए साल का एक अलग नाम होता है। जिससे उस वर्ष के स्वभाव और संभावित घटनाओं का अंदाजा लगाया जाता है ।.इस बार नए साल की शुरुआत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होगी और उस समय शुक्ल योग के साथ मीन लग्न रहेगा। इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को ज्योतिष में काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इन्हीं के आधार पर साल भर के प्रभाव का आकलन किया जाता है। रौद्र शब्द का मतलब उग्र या तेज स्वभाव से जुड़ा होता है.। इसी कारण यह माना जा रहा है कि पूरे साल के दौरान प्रकृति, समाज और राजनीति से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को,

रायपुर:दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती  का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है तो दूसरी ओर उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। विनायक ताम्रकार का निलंबन का आदेश डॉ नवीन मार्कंडेय ने जारी किया है। वहीं, इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस सरकार को सदन में घेरने की तैयारी में जुट गए हैं। खबर है कि कांग्रेस ने 9 मार्च को विधान सभा के बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण लाने का फैसला किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता का फार्महाउस करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें चारागाह की भूमि भी शामिल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी का सांसद, विधायक और कलेक्टर के साथ उठना बैठना है जिसके चलते प्रशासन की कार्रवाई नहीं होती। बघेल ने आगे कहा कि पहले नशा पंजाब और अन्य राज्यों से सप्लाई होता था, लेकिन अब दुर्ग जिले में ही अफीम की खेती शुरू हो गई है और इसकी नेटवर्क कितनी फैली है, इसकी जांच होनी चाहिए है। भूपेश बघेल ने ये बातें समोदा गांव के खेत में पहुंचकर कही।

विनायक ताम्रकार के निलंबनको लेकर दीप्ती सीएम अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी हो, गैरकानूनी काम करने वाले पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि ‘अपराध और अपराधियों को संरक्षण कांग्रेस पार्टी देती है, कांग्रेस का अपराध के साथ संलिप्तता जग ज़ाहिर है। कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपा का पोस्टर पर अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BJP ने कांग्रेस की वास्तव स्थिति को देख पोस्ट किया है। कई कांग्रेस नेताओं के अरमान पूरे नहीं हुए हैं फूलो देवी नेताम  कांग्रेस नेताओं पर भारी पड़ीं हैं कांग्रेस में परिवार की चलती है यह भी साबित हुआ है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के साथ विनायक ताम्रकर।

बता दें कि पुलिस को अफीम की सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को खेत में रेड की गई, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे मिले हैं। मामला समोदा गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी।इस पर भाजपा नेता विनायक का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी।

भाजपा नेता विनायक ताम्रकर ने कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया है। उनके मुताबिक जिस जमीन को लेकर मामला बनाया जा रहा है, वह उनकी नहीं है और उनकी असली जमीन समोदा गांव में है। उनका नाम बिना वजह उछाला जा रहा है।

उन्होंने समोदा के सरपंच अरुण गौतम पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच ने आपराधिक छवि छिपाने के लिए गलत तरीके से नामांकन भरा था, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले एसडीएम कार्यालय में की थी। ताम्रकर ने यह भी बताया कि दस साल पहले उनकी पत्नी सरपंच थी और उस समय रेत रॉयल्टी के 23 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया था।

जिस पर कार्रवाई के बाद 23 लाख की रिकवरी हुई और उन्हें छह साल के लिए सस्पेंड किया गया था। उनका कहना है कि इसी पुरानी शिकायत और व्यक्तिगत द्वेष के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।

IND vs NZ: टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टॉप 5 स्कोरर, तीन खिलाड़ी वर्ल्ड कप से हैं बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके फाइनल में कदम रखा है. इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर चौथी बार फाइनल का टिकट हासिल किया वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में दूसरी बार पहुंची है.भारत और न्यूजीलैंड खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 30 बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं. जिसमें मेन इन ब्लू ने 18 जीत दर्ज की हैं, जबकि ब्लैककैप्स ने 11 मैच जीते हैं. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में भारत अभी तक न्यूजीलैंड को मात नहीं दे सका है. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक 3 बार आमने सामने आई हैं और तीनों बार भारत को ही हार का सामना करना पड़ा है.

पिछले कुछ सालों में, भारतीय बल्लेबाजों ने T20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. जिसकी वजह से भारत टी20 के हेड टू हेड में न्यूजीलैंड से आगे है. जैसे ही दोनों टीमें एक बार फिर फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होने की तैयारी कर रही हैं, हम यहां उन टॉप पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

सूर्यकुमार यादव
भारत के कप्तान सूर्यकुमार ने टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने ब्लैक कैप्स के खिलाफ 13 मैच खेले हैं और 58.44 की औसत से 526 रन बनाए हैं. सूर्या ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ एक सेंचुरी और चार हाफ-सेंचुरी भी लगाई हैं.

रोहित शर्मा
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ब्लैक कैप्स के खिलाफ 17 मैच खेले हैं और उनके खिलाफ 511 रन बनाए हैं. 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने टीम के खिलाफ छह हाफ-सेंचुरी भी लगाई हैं.

 केएल राहुल
भारतीय ओपनर केएल राहुल का टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने सिर्फ 8 मैचों में 322 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन फिफ्टी लगाई हैं.

ईशान किशन
भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 11 मैचों में 28.90 की औसत से 318 रन बनाए हैं.

विराट कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. पूर्व कप्तान ने सिर्फ 10 मैचों में 34.55 की औसत से 311 रन बनाए हैं. विराट ने ब्लैक कैप्स के खिलाफ दो फिफ्टी लगाई हैं.

खास बात ये है कि इस लिस्ट से तीन खिलाड़ी जारी टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल रहे हैं. क्योंकि रोहित और कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, जबकि केएल राहुल को इस फॉर्मेट में नहीं चुना गया है. इसलिए अब फाइनल में कप्तान सूर्या और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी.

रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है. Indian Oil Corporation ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर.115 रुपये बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें तुरंत लागू हो गई हैं, जिससे रसोई के बजट के साथ-साथ होटल-रेस्टोरेंट जैसे कारोबारों पर भी सीधा असर पड़ने वाला है.

रायपुर- मिडिल ईस्ट संकट के बीच महंगाई का झटका लगा है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पूरे 60 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा. नए रेट्स को आज से ही लागू कर दिया गया है. IOC (इंडियन ऑयल) की वेबसाइट पर इसे अपडेट भी कर दिया गया है.

अब 14.2kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी दिल्ली में 14.2 kg वाले  घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 932.50 रुपये से बढ़कर 992.50 रुपये हो गई है.जबकि 19 kg वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ा दी गई है. अब 19 kg वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 2,060 में मिलेगा नई कीमते आज  7 मार्च से ही लागू होगी.कमर्शियल LPG सिलेंडर.महंगे हो जाने से अब इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल जगहों जैसे बिजनेस पर पड़ेगा.

यह बढ़ोतरी भारत की एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की उपलब्धता को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच हुई है. केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले भरोसा दिलाया था कि देश में एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की कोई कमी नहीं है और कंज्यूमर्स को सप्लाई में रुकावटों की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है.

मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा था, ‘हमारी प्राथमिकता अपने नागरिकों के लिए सस्ता और टिकाऊ फ्यूल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, और हम इसे आराम से कररहे हैं. भारत में एनर्जी की कोई कमी नहीं है, और हमारे एनर्जी कंज्यूमर्स के लिए चिंता की कोई बात नहीं है.’

इस बीच, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने भी सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को खारिज कर दिया था, जिनमें देश में पेट्रोल और डीजल की कमी का दावा किया गया था. IOC ने ऐसे दावों को बेबुनियाद बताया था.

इससे पहले शुक्रवार को, सरकारी सूत्र ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए रुकावटों की चिंताओं के बावजूद भारत क्रूड ऑयल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट और LPG सप्लाई को लेकर ‘बहुत आरामदायक स्थिति’ में है. सूत्र के मुताबिक, देश के पास अभी अलग-अलग सोर्स से ज्यादा एनर्जी सप्लाई है, जो होर्मुज स्ट्रेट के जरिए प्रभावित होने वाली मात्रा से ज्यादा है.

नक्सलवाद के अंत का काउंटडाउन शुरू! CM विष्णु देव साय ने पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व की सराहना

रायपुर केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लक्ष्य के साथ लाल आतंक के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हाल ही में मांडवी हिड़मा के एनकाउंटर से लेकर बरसे देवा के सरेंडर तक सुरक्षाबलों को कई सफलताएं मिली हैं।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा है। अब यह चरण में पहुँच चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xपर इस अभियान की सराहना करते हुए केंद्र सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की गृह मंत्री अमित शाह,आपके कुशल, दृढ़ और निर्भीक नेतृत्व में चलाया जा रहा नक्सल उन्मूलन का अभियान आज निर्णायक चरण में पहुँच चुका है। सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान ने इस संकल्प को और अधिक सशक्त किया है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होगा। हमें विश्वास है कि प्रधान मंत्री मोदी  की मंशा  के अनुरूप और आपके मार्गदर्शन में हम बस्तर सहित नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में नक्सलवाद को समाप्त कर एक सुरक्षित, समृद्ध और शांतिपूर्ण वातावरण के निर्माण के इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

आपकों बता दें की साल की शुरुआत होते ही सैकड़ों नक्सलियों के आत्मसमर्पण हुए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई खूंखार नक्सली जैसे बरसे देवा शामिल हैं, वहीं सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में भी हिड़मा जैसे कई खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया है।नक्सली या तो सरेंडर कर रहे हैं और जो समर्पण नहीं कर रहे हैं, अभी भी हथियार उठाए हुए हैं, तो वे सुरक्षा बलों के हाथों एनकाउंटर में ढेर हो रहे हैं।

UPSC रिजल्ट:छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी:रायपुर की वैभवी अग्रवाल का 35वां रैंक, मनेंद्रगढ़ की दर्शना बनेंगी IPS,

रायपुर- UPSC रिजल्ट ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में पूरे देश से कुल 958 कैंडिडेट्स ने अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई किया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं छत्तीसगढ़ से भी 6 युवाओं ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजधानी रायपुर से रौनक अग्रवाल और वैभवी अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  772वीं और 35वीं रैंक हासिल किया है। वहीं मनेन्द्रगढ़ की दर्शना सिंह ने 383वीं रैंक हासिल की है।

गुढ़ियारी की रहने वाली वैभवी अग्रवाल ने 35वां रैंक हासिल किया है। ये उनका तीसरा प्रयास था। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर की दर्शना सिंह बघेल ने दूसरे प्रयास में 383वीं रैंक हासिल किया है। वे आईपीएस बनेंगी। वैभवी और दर्शना दोनों इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं।

धमतरी जिले के डीएसपी डायमंड सिंह ने 623 रैंक लाया है। डायमंड सिंह छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं।वहीं, रायगढ़ जिले के संबलपुरी में रहने वाले अजय गुप्ता भी 452 रैंक के साथ चयनित हुए हैं। बलरामपुर के विपुल गुप्ता 103वीं रैंक पर है।

बैंककर्मी ने कस्टमर के अकाउंट से निकाले 40 लाख:फिक्स डिपॉजिट के नाम पर पति-पत्नी से चेक लिया

रायपुर-रायपुर के सिलतरा इलाके में संचालित आईडीबीआई बैंक की बरौदा शाखा के एक कर्मचारी ने पति-पत्नी को झांसे में लेकर उनके खातों से 40 लाख रुपए पार कर दिए। आरोपी ने फिक्स डिपॉजिट (FD) कराने के नाम पर ब्लैंक चेक लिए और रकम अपने और अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर कर ली।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों के नाम नरेंद्र कुमार वर्मा और मनीषा वर्मा हैं, जबकि विकास राव गोडकी, राजा खुटे और शैलेन्द्री के नाग आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके का है।

ग्राम सिलतरा के निवासी नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा का खाता आईडीबीआई बैंक, बरौदा शाखा में है। दोनों के खातों में 20-20 लाख रुपए जमा थे।

नरेंद्र ने यह राशि एफडी कराने के लिए बैंक गए थे। बैंक में उनकी पहचान कर्मचारी राजा खुटे से थी। राजा ने एफडी की प्रक्रिया का बहाना बनाकर नरेंद्र से आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाकर ले लिए।

भरोसा जीतने के लिए आरोपी राजा खुटे ने नरेंद्र को एफडी की पावती भी दे दी। इसके बाद जून 2023 से लेकर नवंबर 2025 के बीच आरोपी ने किस्तों में कुल 40 लाख का गबन किया। पीड़ित को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब 2 मार्च 2026 को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने राजा को फोन कर एफडी तोड़ने के लिए कहा।

तब आरोपी ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि “रुपयों का हेर-फेर हो गया है, पैसे नहीं हैं।” जब पीड़ित दंपती बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया, तो उनके होश उड़ गए। आरोपी राजा खुटे ने ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर विकास राव गोडकी, शैलेन्द्री और खुद अपने नाम पर पैसे ट्रांसफर कर लिए थे। पीड़ितों ने आरोपियों की शिकायत पुलिस में की है।

नरेंद्र वर्मा की शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने बैंक कर्मचारी राजा खुटे और उसके साथियों विकास राव गोडकी और शैलेन्द्री के खिलाफ धोखाधड़ी और षडयंत्र का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एफडी पेपर और बैंक स्टेटमेंट को जब्त कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।