रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित माँ बंजारी शक्ति पीठ पहुंचे और नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां बंजारी की मंत्रोच्चार के बीच विधि – विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में माँ बंजारी देवी मंदिर ट्रस्ट पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे।
भूकंप के झटके,कोई नुकसान नहीं
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय सरगुजा अंबिकापुर के कुछ इलाको में सुबह करीब 10.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर अपने—अपने घरों से बाहर निकले गए। डर का माहौल भी बना रहा अभी फिलहाल भूकंप के केंद्र और इसकी तीव्रता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सरगुजा बलरामपुर सूरजपुर कोरिया भटगांव इलाके में भूकंप के झटके लगे हैं। 6 से 8 सेंकट ही इसका असर रहा ऐसा बताया जा रहा है।
हालांकि इससे काई जान-माल की हानि नहीं हुई है। इसके पूर्व भी 14 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को ही अंबिकापुर संभाग मुख्यालय में सुबह ही भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका भी केंद्र अंबिकापुर से 65 किमी दूर जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे बतायी जा रही है।
मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों की परेशानियां होंगी खत्म, मिलेंगे सफलता के अच्छे अवसर
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि किसी बात के लिए उलझन हो, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। रचनात्मक कार्य में आज सुधार होगा। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन आपकी पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। आपके तेज को देखकर कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई काम माता-पिता की बिना मर्जी के करने से नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी।
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपने व्यवहार से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा विवाह की मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपने पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस दे सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी ध्यान दें। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। शासन प्रशासन का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप किसी नए पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे। जो लोग किसी काम के पूरा न होने के कारण परेशान चल रहे हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। घर परिवार में लोग आपके दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और कुछ मनोरंजन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप भाइयों के साथ किसी अनबन को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप परिजन की सलाह पर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आप उसे अपने मन की सारी बात ना बताएं, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। काम का बोझ बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं।
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने किसी साथी के कारण असुविधा होगी, क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी आज दूर होंगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ कामों को कल पर टाला था, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक मेहनत न करें, तभी आपके रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे।
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप मन के रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आज जीवनसाथी से कहासुनी के दौरान कोई ऐसी बात होगी, जो आपको परेशान करके रखेगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आप हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आप अस्पष्टता बनाए रखें। आपको आज कुछ बेवजह की वस्तुओं की खरीदारी पर बल देंगे और घर परिवार में लोग आपकी बात का पूरा मान रखेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। पिताजी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे कल पर ना टालें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।
राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर भूपेश बघेल का आया बयान
रायपुर। सूरत जि़ला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी दबाने की कोशिश है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश है और राजनीतिक दल के लोगों पर इसी स्तर पर जाकर वो कार्रवाई कर रहे हैं।
चार राज्यों में भाजपा ने बदले अध्यक्ष
नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को पार्टी के भीतर बड़े बदलाव किए। 4 राज्यों में भाजपा अध्यक्ष को बदला गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।
राजस्थान में इस साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली और बिहार में 2025 और ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे।
गायक अरिजीत सिंह के कार्यक्रम का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर। राजधानी में 25 मार्च को चर्चित गायक अरिजीत सिंह का कार्यक्रम तय है लेकिन इससे पहले विरोध भी शुरू हो गया है। इस संबंध में अजीत जोगी युवा ईकाई द्वारा रायपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा है कि परीक्षा काल के दौरान बॉलीवुड सिंगर के रंगारंग कार्यक्रम की अनुमति देना छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जहां हम 9 दिन देवी आरधना करते है,इस बीच उक्त कार्यक्रम में प्रशासन काकटेल की अनुमति दे रही। यदि जिला प्रशासन के द्वारा अरिजीत सिंह के कार्यक्रम में काकटेल की अनुमति वापस नहीं लिया जाता है तो अजीत जोगी युवा ईकाई कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेगी।
प्रदेश महासचिव निलेश चौहान ने कहा प्रशासन छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है इसलिए उन्होंने परीक्षा के समय इस प्रकार नाच गाने की अनुमति देकर छात्र-छात्राओं का ध्यान शिक्षा से भटका रही है जो कि निंदनीय है। रायपुर जिला अध्यक्ष संदीप यदु ने कहा है कि आयोजन को 48 घंटे के अंदर स्थगित नहीं किया जाता तो अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यक्रम स्थल पर जा कर पुरज़ोर विरोध करेंगे जिसकी जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान प्रदीप साहू, निलेश चौहान, संदीप यदु, विवेक बंजारे, सन्नी तिवारी, राज बंजारे, रोहन नायक, तरुण सोनी, कन्हैया साहू, सोनू गिलहरे आदि उपस्थित थे।
सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया, भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव,,,शहर में निकाली गई भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा,
तिल्दा नेवरा- तिल्दा सिंधी समाज के द्वारा गुरुवार को इष्ट देव भगवान झूलेलाल की जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। झूलेलाल मंदिर के साथ भगवान झूलेलाल की घरों में भी पूजा अर्चना की गई.. इस मौके पर सुबह झूलेलाल मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना महा आरती की गई.. सुबह 10 बजे समाज के द्वारा भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई.. मंदिर में बहराना साहब की विशेष पूजा अर्चना कर पुजारी सोनू हिंदुजा के द्वारा ज्योत प्रज्वलित की गई.. दोपहर साढे 12 आम लंगर शुरू हुआ जिसमें समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया…

इस मौके पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी. पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी.पूर्व सांसद छाया वर्मा.पूर्व विधायक जनक राम वर्मा. पूर्व पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल अपने काफिले के साथ पहुंचे और भगवान झूलेलाल के सामने मत्था टेका और पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को चेटीचंड की बधाई दी सभी ने लंगर में बैठकर प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया.. इसके पहले बुधवार की शाम सिंधी समाज की महिलाओं के द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली गई थी..
b
चेटीचंड पर्व को लेकर सिंधी समाज के लोगों में काफी उत्साह दिखा सुबह से ही मंदिर में समाज के लोग आने शुरू हो गए थे.. सुबह 8 बजे मंदिर में स्थापित भगवान झूलेलाल की मूर्ति का दुग्धाभिषेक कर गंगाजल से स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए गए.. पश्चात भगवान कि विशेष पूजा अर्चना कर महा आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया..|आरती में धनराज खत्री वासुदेव थावरानी.सुरेश भागवानी. मीना तलरिया. राम पंजवानी. भगवानदास कृपलानी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।

सुबह 10 बजे श्री झूलेलाल मंदिर से उत्साही युवकों द्वारा हाथों में बदलिए बाइक रैली निकाली गई। रैली को पूजा सिंधी समाज के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.. मंदिर से शुरू हुई रैली सासा होली मौली मातामंदिर, डॉ खूबचंद बघेल चौक, दीनदयाल उपाध्याय चौक ,स्टेशन चौक, होते हुए हेमुकालानी चौक पहुंचा इस बीच कई जगहों पर रैली का भव्य स्वागत कर शरबत और मिठाइयां बांटी गई, स्टेशन चौक पर प्रकाश मेघानी और कन्हैया थावरानी के नेतृत्व में रेली का स्वागत कर आतिशबाजी की गई और प्रसाद वितरण किया गया| रैली का हेमू कॉलोनी चौक सहित अन्य जगहों पर भी स्वागत किया गया गांधी चौक के बाद रैली पुनः झूलेलाल मंदिर में आकर समाप्त हुई…

12 बजे बहराना साहब को सजाने व अखंड ज्योत प्रज्वलित करने पूजा अर्चना शुरू हुई जो दोपहर 2 बजे तक चलती रही इस मौके पर महिलाओं के द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए… शाम 4 बजे झूलेलाल मंदिर से भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में सिंधी छेज डांडिया नृत्य की धूम रही…|जहां जहां से शोभायात्रा निकली पूरा इलाका आयोलाल-झूलेलाल के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा.. पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी,खेमचंद विरानी, हीरानंद हरीरामानी, राम पंजवानी, हीरानंद भोजवानी आदि समाज के प्रमुख के अगवानी में निकली शोभायात्रा का स्टेशन चौक पर सिंधी व्यवसायियों के द्वारा भव्य स्वागत कर प्रसाद का वितरण किया गया इसी तरह हेमुकालानी चौक पर भी शोभा यात्रा का स्वागत कर मिठाई व शरबत वितरण किया गया, इसके अलावा कई स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया रात्रि 10 बजे शोभायात्रा नेवरा बड़े तालाब पहुंची जहां ज्योति का विसर्जन कर जल-देवता के सामने पलव पाकर शहर, प्रदेश और देश में सुख शांति कायम रहने की कामना की गई..।
शोभायात्रा में श्रीचंद विरानी.रामचंद संतवानी. इंद्र लाल हरीरामानी.परमानद बल्च्न्दानी , मोतीलाल हिंदुजा.आर,के चंदानी.श्यामलाल बालचंदानी. राजकुमार वाधवानी. मनोज वीरानी राजेश लालवानी अशोक हरीरामानी. हरीश छाबड़ा. परमानंद बालचंदानी. इंद्र कुमार बचवानी.सुनील निहिचलानी, जीतू माधवानी ,राजेश जेठवानी ,राशन आहूजा ,देवीदास देवानी.राजेश कोटवानी.राजेश लालवानी श्रीचंदबाल चंदानी, कुमार बचवानी; वीरभान डूलवानी. मनीष सेतपाल. राजेश लालवानी, रोशन आहूजा. रमेश विरानी. मुकेश कोटवानी. .श्याम वाधवा मोती देवानी ,आयुष कोटवानी रोशन देवानी दीनू कोडवानी,जतिन बचवानी विकास कृपलानी साहिल डोडवानी जीतू कृपलानी धोनी पंजवानी, सक्षम पंजवानी, सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के युवा बुजुर्ग शामिल थे
चेटीचंड: शहर में निकाली गई भव्य मोटर साइकिल रैली ,सबहिन सिन्धियुन खे चेटीचंड जू लख-लख वाधायुं सिंधी सॉन्ग पर युवक जमकर नाचे ,,
तिल्दा शहर में चेटी चंड को लेकर धूम मची हुई है, बुधवार की शाम जहां महिलाओं के द्वारा बाइक रैली निकली थी, वही गुरुवार को शहर में युवकों ने भव्य रैली निकाली… बाइक रैली में युवक आयोलाल- झूलेलाल का उद्घोष करते हुए चल रहे थे, वही बीच में सिंधी सॉन्ग ‘सबहिन सिन्धियुन खे चेटीचंड जू लख-लख वाधायुं ‘ पर युवक जमकर नाचते गाते हुए चल रहे थे..
d
रैली का कई जगहों पर आतिशी स्वागत कर शरबत और मिठाइयां बांटी गई… झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई रैली स्टेशन चौक सहरसा होली मौली माता मंदिर तिल्दा बस्ती डॉ खूबचंद बघेल चौक दीनदयाल चौक होते हुए स्टेशन चौक पहुंची यहां पर प्रकाश मेघानी और कन्हैया थाव्रानी के द्वारा आतिशी स्वागत कर शरबत और मिठाइयां बांटी गई… रैली का हेमू कलानी चौक सिंधी पंचायत भवन के सामने भी स्वागत किया गया…रैली इतनी भव्य थी कि लोग देखने से अपने आप को नहीं रोक पाए…

2 घंटे के भ्रमण के पश्चात रैली झूलेलाल मंदिर में आकर समाप्त हुई रैली में माणिक़ कोडवानी, राजेश लालवानी,विपिन खूबवानी ,विकी गिडलानी, मोहित खूबचंदानी, मयंक मेघानी .सागर पंजवानी’ निलेश वाधवा ,मनीष सतपाल ,मनीष कोटवानी ,आयुष कोटवानी रोशन देवानी दीनू कोdवानी,जतिन बचवानी विकास कृपलानी साहिल डोडवानी जीतू कृपलानी धोनी पंजवानी, सक्षम पंजवानी, सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के युवा बुजुर्ग शामिल थे..
नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना: 69 बालिकाओं को दी गई साइकिल
तिल्दा नेवरा स्थानीय बद्रीनारायण बागड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत नवी क्लास की 69 छात्राओं को शासन की नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल प्रदान की गई.।
इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में जनभागीदारी एवं विकास समिति के अध्यक्ष शिव अग्रवाल और नगर की प्रथम नागरिक लेमिक्षा गुरु डहरिया के विशेष उपस्थिति में बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस मौके पर राहुल तेजवानी,नीरज राठी, गौरी शंकर सैनी, प्रकाश मेघानी पार्षद, लुक राम बघेल,आदर्श अग्रवाल, विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर लेमिशा गुरु ने बालिकाओं को साइकिल मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि अब उन्हें आने जाने में कोई तकलीफ या परेशानी नहीं होगी,उन्होंने सभी बालिकाओं मन लगाकर पढ़ने की बात कही। जनभागीदारी के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे हाथों से बेटियों को सरकार की योजना की साइकिलें दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दूर रहने वाली बालिकाएं साइकिल के अभाव में नवमी में प्रवेश नहीं ले पाती थी लेकिन साइकिल मिलने के बाद उन्हें आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा ऐसे भी लड़कियां पढ़ लिख कर एक कुल को नहीं दो-दो कुल को तारती है.. श्री अग्रवाल ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे तब खुशियों की जब यहां पढ़ने वाली बेटियां मेरिट में आएंगी। विद्यालय के प्राचार्य डा, आर.के चंदानी ने बालिकाओं को साइकिल मिलने पर बधाई देते हुए उन्हें नवरात्र की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ व्याख्याता एसके सेन ने आभार व्यक्त कर किया इस अवसर पर साइकिल योजना प्रभारी सुमन नेताम. नरेंद्र रात्रे,भगवान सिह नेताम के साथ कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे |
आयोलाल- झूलेलाल के उद्घोष से गुंजा तिल्दा शहर; चेट्री चंड्र की पूर्व संध्या सिंधी समाज कि महिलाओं ने निकाली बाइक रैली,,
तिल्दा नेवरा- चेट्री चंड्र की पूर्व संध्या बुधवार शाम सिंधी समाज की महिलाओं के द्वारा भव्य मोटर साइकिल रैली निकाली गई रैली जहां से गुजरी लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की.. सरिता चंदानी के नेतृत्व में झूलेलाल मंदिर से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए झूलेलाल मंदिर में आकर समाप्त हुई.।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 4 बजे सिंधी समाज की हजारों महिलाएं सफेद ड्रेस में आयोलाल झूलेलाल लिखें भगवा रंग का झंडा लिए पहुंच गई..मंदिर पहुच गई थी साढ़े 4 बजे झूलेलाल मंदिर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.. लगभग 1000 मोटर साइकिल पर 2 हजार से भी अधिक महिलाएं सवार होकर आयो लाल झूलेलाल का उद्घोष करते हुए चल रही थी.. रैली जहां से निकली सभी ने प्रशंसा की और रैली का स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई रैली स्टेशन चौक,कपड़ा मार्केट हेमू कालानी चौक गुरुनानक चौक अग्रसेन चौक होते हुए झूलेलाल मंदिर में आकर समाप्त हुई। सरिताचंदानी और अनीता हरीरामानी रैली की अगवानी करते हुए चल रही थी..
r
रैली के आगे एक खुली जीप में राजकुमार भिखवानी,रमेश विरानी. रोशन आहूजा एवं समाज के अन्य उत्साहित युवक आभार व्यक्त करते हुए चल रहे थे.. रैली में विशेष रूप से .. नैना रोहरा. कोयल निहचलानी ,रानी कोटवानी, पायल विरानी, भारती चंदानी, भूमि कोटवानी, शालिनी कोटवानी, पलक कृपलानी, डिंपल पंजवानी,काव्य हिंद्जा,सेजल पंजवानी कनक हिंदुजा, मान्या छत्तानी, आरती खूबचंदानी, निशा भगवानी, पूजा भोजवानी, निशा नरवानी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई\

