Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
शिक्षा

साव के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी अरुण साव को बधाई, PM मोदी ने भी किया कॉल

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव को उनके जन्म दिन पर भारत की राष्ट्रपति ने बधाई दी है। द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें चिट्‌ठी भेजकर शुभकामना सन्देश दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दी हैं।

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक नेताओं और धर्म गुरुओं ने को साव को बधाई दी है। अपने जन्म दिन के मौके पर अरुण साव माँ महामाया का आशीर्वाद लेने रतनपुर पहुँचे। इसके बाद सिद्धि विनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किया।

राष्ट्रपति की भेजी चिट्‌ठी।
राष्ट्रपति की भेजी चिट्‌ठी।

साव ने लोरमी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बिलासपुर से रतनपुर, कोटा, लोरमी जाते समय सड़क पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर साव का स्वागत किया। शाम को अरुण साव अपने मुख्यालय शासकीय निवास में रहे। यहां लोगों का आना-जाना लगा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button