Saturday, July 12, 2025
Homeदेश विदेशग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने महिला समेत तीन लोगों को मारी गोली..आरोपी...

ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने महिला समेत तीन लोगों को मारी गोली..आरोपी फरार…

ग्वालियर-मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मार दी। आपको बता दें कि घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर की है। गोली लगने से दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अभी फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली के तार लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तीन लोगों को गोली मार दी ,फिलहाल महाराजपुरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments