Monday, October 27, 2025
Homeछत्तीसगढ़सावन में इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, हर मनोकामना...

सावन में इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, हर मनोकामना होगी पूरी, बनेंगे बिगड़े काम

तिल्दा नेवरा-इस बार सावन माह में 5 सोमवार पड़ेंगे। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको काफी शुभ समय मिलेगा। इसके अलावा कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। कहा जाता है कि यदि सावन के महीने में दूध से अभिषेक किया जाए, तो व्यक्ति हमेशा स्वस्थ बना रहता है।
  1. साल 2024 में सावन के महीने बेहद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं।
  2. सावन में आसान कार्यों को करने से ही शिव जी प्रसन्न हो जाते हैं।
  3. सावन के महीने में अभिषेक करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं

भगवान शिव को भोले भंडारी कहा जाता है, उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको कठिन उपाय करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है।सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है।

सावन में कुछ आसान कार्यों को करने से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। इतना ही नहीं पौराणिक कथाओं में भी राक्षस और देवता शिव जी की पूजा करते थे और उन्हें मनचाहा आशीर्वाद मिल जाता था। इस महीने कुछ भक्त कावड़ यात्रा निकालते हैं और शिव जी का जलाभिषेक करते हैं।

पवित्र नदी के जल से अभिषेक

सावन के महीने में भगवान शिव का जल से अभिषेक करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। यदि किसी तीर्थ स्थल के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए, तो मोक्ष की प्राप्ति होती है। कई भक्त सावन में गंगा, यमुना, गोदावरी जैसी पवित्र नदियों के जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

इन चीजों से भी कर सकते हैं अभिषेक
  • अगर जल में कुशा डालकर भगवान शिव का अभिषेक किया जाए, तो जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
  • इसके अलावा गाने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  • जल में इत्र डालकर भगवान भोले का अभिषेक किया जाए, तो देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।
  • सावन में यदि आप शहद से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, तो शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की कृपा भी बनी रहती है।
  • सावन 2024

    इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस पावन माह की शुरुआत सोमवार से हो रही है। साथ ही इसका समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments