आज से श्रावण का पवित्र महीना शुरू हो गया है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। इस बार का सावन बहुत ही खास रहने वाला होगा। अधिकमास के कारण सावन का महीना एक बजाय दो महीनों का होगा। सावन के महीने का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। ऐसे में सावन के महीने में कुल 8 सोमवार व्रत आएंगे और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। 19 वर्षों के बाद इस तरह का संयोग देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं सावन के महीने से जुड़ी खास-खास बातें…

सावन 2023- इस बार सावन का महीना क्यों रहेगा खास
| सावन 2023 | सावन का महीना क्यों रहेगा खास? |
| सावन महीने की शुरुआत | 04 जुलाई 2023 से |
| सावन महीने का समापन | 31 अगस्त 2023 |
| सावन में शिव उपासना | 58 दिनों तक |
| सावन शुभ संयोग | 19 वर्षों बाद 2 महीने का सावन |
| सावन दो महीने का क्यों | अधिकमास के कारण |
| अधिकमास कब से | 18 जुलाई से 16 अगस्त तक |
| सावन सोमवार | इस वर्ष सावन में 8 सोमवार होंगे |
| मंगला गौरी व्रत | इस बार सावन में 9 मंगला गौरी व्रत होंगे |

सावन सोमवार 2023- इस सावन में कितने सावन सोमवार व्रत
| सावन का पहला सोमवार | 10 जुलाई |
| सावन का दूसरा सोमवार | 17 जुलाई |
| सावन का तीसरा सोमवार | 24 जुलाई |
| सावन का चौथा सोमवार | 31 जुलाई |
| सावन का पांचवा सोमवार | 07 अगस्त |
| सावन का छठा सोमवार | 14 अगस्त |
| सावन का सातवां सोमवार | 21 अगस्त |
| सावन का आठवां सोमवार | 28 अगस्त |
सावन के महीने में व्रत-त्योहार
| 4 जुलाई, मंगलवार | सावन आरंभ |
| 6 जुलाई, गुरुवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 13 जुलाई, गुरुवार | कामिका एकादशी |
| 14 जुलाई, शुक्रवार | प्रदोष व्रत |
| 15 जुलाई, शनिवार | मासिक शिवरात्रि |
| 16 जुलाई, रविवार | कर्क संक्रांति |
| 17 जुलाई, रविवार | श्रावण अमावस्या |
| 29 जुलाई, शनिवार | पद्मिनी एकादशी |
| 30 जुलाई,रविवार | प्रदोष व्रत |
| 1 अगस्त, मंगलवार | पूर्णिमा व्रत |
| 4 अगस्त, शुक्रवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 12 अगस्त, शनिवार | परम एकादशी |
| 13 अगस्त, रविवार | प्रदोष व्रत |
| 14 अगस्त, सोमवार | मासिक शिवरात्रि |
| 16 अगस्त, बुधवार | अमावस्या |
| 17 अगस्त, गुरुवार | सिंह संक्रांति |
| 19 अगस्त, शनिवार | हरियाली तीज |
| 21 अगस्त, सोमवार | नाग पंचमी |
| 27 अगस्त, रविवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
| 28 अगस्त, सोमवार | प्रदोष व्रत |
| 29 अगस्त, मंगलवार | ओणम/थिरुवोणम |
| 30 अगस्त, बुधवार | रक्षा बंधन |
| 31 अगस्त, गुरुवार | श्रावण पूर्णिमा |
सावन महीना का इतना महत्व क्यों?
| सावन 2023 | सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है |
| सावन 2023 | सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना होती है |
| सावन 2023 | सावन में सोमवार का व्रत रखा जाता है |
| सावन 2023 | सावन के महीने में भोलेनाथ को बेलपत्र और जल चढ़ाना फलदायी |
| सावन 2023 | सावन माह में भोलेनाथ के मंत्रो का जाप से पूरी होती हर मनोकामनाएं |
भगवान शिव की 10 प्रिय चीजें और इसके लाभ
| गंगाजल | शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करने पर सुख-समृद्धि आती है। |
| केसर | शिवलिंग पर केसर से अभिषेक करने पर शिवकृपा की प्राप्ति होती है। |
| गन्ने का रस | आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से करें अभिषेक |
| इत्र | मानसिक तनाव दूर करने के लिए इत्र से करें शिवजी का अभिषेक |
| दूध | दूध चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है। |
| दही | शिवलिंग पर दही से कार्यों में बाधाएं दूर होती हैं। |
| घी | अच्छी सेहत के लिए सावन के महीने में करें घी से भोलेनाथ का अभिषेक |
| चंदन | सुख और शांति के लिए शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं |
| शहद | समाज में मान-सम्मान के लिए शहद से करें शिललिंग का अभिषेक |
| भांग | कष्टों और बीमारियों से बचने के लिए भांग करें अर्पित |

