Monday, October 27, 2025
Homeछत्तीसगढ़टुकड़ों में मिली महिला की लाश: शरीर का आधा हिस्सा गायब, नहीं...

टुकड़ों में मिली महिला की लाश: शरीर का आधा हिस्सा गायब, नहीं हुई शिनाख्त

बालोद- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अमलीडीह गांव में शनिवार को एक महिला की टुकड़ों में कटी लाश मिली है। शरीर का आधा हिस्सा गायब है। किसी ने हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया है। मामला खरखरा केनाल किनारे गांव से लगे बस्ती का है।

एएसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि, स्थानीय लोगों से सूचना मिली दी थी कि मानव अंग जैसा बोरे में कुछ मिला है। जिसे आवारा कुत्तों नोच jरहे थे। जिसे फोरेंसिक टीम के सामने खोला गया। उसे खोलकर देखा, तो महिला के दोनों हाथ-पैर और सिर मिला। जबकि शरीर का आधा हिस्सा और कपड़ा गायब है।

महिला की नहीं हुई पहचान

उन्होंने बताया कि, मामला बेहद गंभीर है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव के टुकड़े कर यहां फेंका गया है। इसकी उम्र कितनी है, कौन है, कहां की है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, लाश से कुछ दूरी पर कपड़े भी मिले हैं, उसकी भी पड़ताल की जा रही है।

बाकी टुकड़ों की खोजबीन की जा रही

घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाया गया। क्राइम यूनिट दुर्ग, फोरेंसिक और बालोद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसके अलावा बाकी टुकड़ों की भी खोजबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments