तिल्दा नेवराथाना क्षेत्र के ग्राम छतोद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जाता है अधिक शराब पीने के कारण पत्नी छोड़ कर मायके चल दिए जाने के कारण वह व्यथित रहता था।
बताया जा रहा है छतोद निवासी मृतक रमेश यदु रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में रात को सोने चला गया था , बुधवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नही आया तो परिजनों को संदेह हुआ। उसे उठानेके लिएपरिजन गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी भीतर से कोई प्रतिउत्तर नहीं आने पर उनका संदेह और गहरा गया।किसी तरह दरवाजा खोलकर कर देखे तो म्यार में साड़ी के फंदे उसकी लाश फांसी पर लटक रही थी। मृतक ने कुर्सी में चढ़कर कमरे के म्यार में फांसी लगा ली थी। बताया जा रहा है कि 10 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। शराब का आदि होने कारण आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता था,इसी बात से परेशान होकर उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से से वह घर में किसी से ज्यादा बात नही करता था .और गुसुम रहता था . इस दुःखद हादसे से परिजनों में शोक है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

