Saturday, July 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिल सकते हैं अच्छे अवसर.,,

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिल सकते हैं अच्छे अवसर.,,

आज 4 नवंबर 2023 का राशिफल
मेष-आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,उन्हे कोई खुशखबरी मिल सकती है औरआपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे और मन से प्रसन्न रहेंगे।आप अपने आवश्यक कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश करें,तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे।जल्द बाजी में आप कोई दिखावा ना करें,इसमें आप अपना धन ही व्यय करें और सहजता से आगे बढ़े,तो आपके लिए दिन बेहतर रखने वाला है।आप निवेश संबंधी कुछ गतिविधियों में भी पूरा ध्यान लगाएंगे,जिनका आपको फायदा भी अवश्य मिलेगा।
वृष-आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको लाभ के नए-नए अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आप प्रतिस्पर्धा में भी रुचि दिखाएंगे। आपको धन के मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे, तभी आप उनसे पीछा छुड़ा पाएंगे और नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई मित्र अच्छी सूचना दे सकता है। आपको किसी सरकारी काम व उसके नियमों का पालन करना होगा,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है।
मिथुन-आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप व्यवहार बड़प्पन दिखाएंगे और छोटों की गलतियों को माफ करेंगे,जिससे आपके बीच का रिश्ता और गहरा होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ व्यावसायिक गतिविधियों मे आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। शासन सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान थे,तो आप  नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
कर्क-आज आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने मित्रों व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे,जिसके कारण विद्यार्थी किसी नौकरी की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप मनोरंजन के कार्यों पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थी को विदेश में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको आज किसी को बोलने से पहले सोचना होगा,नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments