बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत की है। उधर, गुस्साए पति ने निजी पलों का वीडियो अपने साले को भेज दिया। वीडियो देखकर उसकी ससुराल में चर्चा शुरू हो गई।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अजब मामला सामने आया है। शादी के तीन महीने बाद विवाहिता ने अपने पति के पुरुष होने पर सवाल उठा दिए। उसने पति को नपुंसक बता दिया। इस पर उसके पति ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को ही भेज दिया।
अब विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है। बताया जा रहा है कि गांव युवती की शादी तीन माह पहले बरेली के आंवला इलाके में हुई थी। वह अपनी ससुराल में दो-चार दिन ही रही होगा।
इसके बाद मायके आ गई। बाद में उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसकी बात सुनकर मायके के लोग हैरान रह गए। उससे ससुराल न जाने का कारण पूछा। विवाहिता ने पति के पुरुष होने पर सवाल उठाए।
कहा कि पति नपुंसक है। सुहागरात पर उसने दूरी बना ली थी। विवाहिता ने दावा किया कि उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। विवाहिता की बात सुनकर मायके वालों के होश उड़ गए। वहीं विवाहिता ने न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर कर दिया।