Tuesday, February 11, 2025
Homeछत्तीसगढ़बघेल जगदलपुर व महंत सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे

बघेल जगदलपुर व महंत सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे

रायपुर । गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सुकमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा बालोद, उधा शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोंडागांव, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, विकास उपाध्याय बिलासपुर, चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, चिंतामणी महराज बलरामपुर, शिशुपाल सोरी कांकेर, शकुंतला साहू बलौदाबाजार और इंद्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, चंदन कश्यप नारायणपुर, अनिता शर्मा धमतरी, डा. विनय जायसवाल कोरबा, डा. केके ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला, विनय कुमार भगत जशपुर, विक्रम मंडावी बीजापुर, यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला मुख्यालय खैरागढ़, उत्तरी गणपत जांगड़े सांरगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़, गुलाब कमरो मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments