Thursday, March 27, 2025
Homeशिक्षाकांग्रेसी नेता राजकुमार तामो को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी...

कांग्रेसी नेता राजकुमार तामो को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया,मंत्री कवासी लखमा के करीबी माने जाते है तामी.

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी और दंतेवाड़ा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार तामो को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तामो पर चुनावी दौर में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप है। उनसे 24 घंटे के भीतर पार्टी ने जवाब मांगा है।

आपको बता दें की राजकुमार तामो कवासी लखमा के करीबी माने जाते हैं। दंतेवाडा क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। यही से कांग्रेस प्रत्याशी छविन्द्र कर्मा ने इनके खिलाफ पार्टी के विरोध में काम करने का आरोप लगाया था, इनकी कई शिकायतें पीसीसी में की गई थी जिसके बाद इन्हें नोटिस जारी किया गया है।

राजकुमार तामो को करण बताओ नोटिस
राजकुमार तामो को करण बताओ नोटिस
विधानसभा चुनाव-2023 में 88-दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला सामने आया है, जो पार्टी अनुशासनहीनता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पुरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। जारी नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर जवाब दें।

ये है पूरा विवाद

राजकुमार तामो और कर्मा परिवार में लंबे समय से मनमुटाव की स्थिति रही है। लंबे समय से दोनों एक दुसरे के विरोध में नज़र आते रहे हैं। तामो 2018- 2023 में वो दावेदारी कर रहे थे। इस बार टिकट न मिलने कारण तामो और उनके समर्थको में बेहद नाराजगी थी। राजकुमार तामो के साथ व्यापारी भी धरने पर बैठे।

दो महीने पहले तामो के साथ हुई थी मारपीट

लगभग 2 महीने पहले राजकुमार तामो के साथ मारपीट हुई थी। शहर के कुछ बदमाशों ने उनसे मारपीट की थी। उस समय बताया गया था कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें फोन पर गालियां दी जा रही थी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दंतेवाड़ा शहर को बंद करवाया गया था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments